-आरोपियों से दो तमंचे व एक देशी पिस्टल बरामद
– पुलिस दो आरोपितों को पहले कर चुकी है गिरफ्तार
हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले मामूली विवाद में दो युवकों से मारपीट कर गोली मारने कर दहशत फैलाने की घटना में शामिल फरार चल रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे व एक देशी पिस्टल बरामद हुई। वारदात में शामिल दो आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कुल पांच आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर देकर पुुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। गोली मारने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी के निेर्देश दिए थे।
कनखल थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि 12 नवंबर को फुटबाल ग्राउण्ड के पास हुयी फायरिंग में आकाश पुत्र सतपाल निवासी विजय बिहार जमालपुर ने तहरीर देकर भाई सचिन के साथ झगडा कर सचिन को जान से मारने की नियत से सचिन के ऊ पर फायर झोंकना सचिन के पैर मे गोली लगना व गम्भीर रुप से घायल हो जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए बनायी गई पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के खंगाल कर मुखबिर तत्रं सक्रिय किया। वारदात में शामिल भरत पुत्र अर्जुन सिंह निवासी चांदपुर रोड राजनगर थानी सिटी कोतवाली बुलन्दशहर (हाल निवासी रतन वाटिका निकज पूजा नमकीन फैक्ट्री जगजीतपुर कनखल) व रितिक पुत्र विनोद निवासी ग्राम खंजरपुर मोदीनगर गाजियाबाद (हाल निवासी सैक्टर 4 बीएचईएल रानीपुर) को 13 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपितों से पूछताछ के बाद वारदात में शामिल फरार तीन आरोपितों की तलाश की जा रही थी। टीम को मुखसिर से सूचना मिली कि तीनों को बैरागी कैंप में कार में जाते हुए देखा गया है। सूचना के आधार पर क्षेत्र की घेराबंदी कर कार में सवार आरोपी डिकेन्द्र उर्फ डीके पुत्र प्रीतम सिहं निवासी लालपुर सौजीमल नागलसोती व आकाश कुमार उर्फ तान्त्रिक पुत्र मूलचन्द सिहं निवासी रामदासवाली थाना मण्डावली बिजनौर व कामेन्द्र पुत्र रोहिताश निवासी सौजीमल नागलसोती बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर डिकेन्द्र के पास से एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस व आकाश के पास से एक तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस व आरोपी कामेन्द्र के पास से एक तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी आकाश उर्फ तात्रिक व डिकेन्द्र 26 अगस्त 25 को अमन चौक गुरुकुल कांगड$ी में भी सूर्यप्रताप आदि पर भी जानलेवा कर चुके हैं। आरोपी बहुत शातिर किस्म के अपराधी है । पकडे$ गए आरोपितों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ करने के बाद मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
