हरिद्वार।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर व्यापक गृह संपर्क अभियान को लेकर आरएसएस की आेर से रविवार को एक बैंकट हाल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला, नगर, उपनगर और बस्ती के पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शैलेंद्र ने स्वयंसेवकों को व्यापक गृह संपर्क अभियान की बारीकियां बताई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 10 वर्ष पूरे होने पर व्यापक संपर्क अभियान 16 नवंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें स्वयंसेवक संपर्क अभियान चलाते हुए घर-घर जाएंगे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 10 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के विषय में लोगों को अवगत करेंगे। संपर्क अभियान के दौरान लोगों को भारत माता का चित्र और आरएसएस की पुस्तक के भी वितरित किए जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला संचालक डा. यतीन्द्र नाग्यान व संचालक नगर कार्यवाह डा. अनुराग ने की।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक राकेश, जिला प्रचारक जगदीप, जिला सह कार्यवाह संजय, जिला प्रचार प्रमुख देवेश वशिष्ठ, जिला सदभावना प्रमुख अमित शर्मा, नगर सह कार्यवाह बलदेव रावत व अभिषेक, व्यवस्था प्रमुख देशराज शर्मा, सह दीपक कुमार, प्रचार प्रमुख अमित शर्मा, शारीरिक प्रमुख अॢपत अग्रवाल, बैद्धिक प्रमुख भूपें, सेवा प्रमुख संजय शर्मा, सपंर्क प्रमुख सुशील आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
