-लाखों श्रद्धालु ने गंगा में स्नान किया
-भारी संख्या में वाहन आने पर यातायात व्यवस्था चरमराई
हरिद्वार।
तीर्थनगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर देश के अलग—अलग राज्यों से लाखों श्रद्धालु ने पहुंच कर गंगा में स्नान कर पुण्य का लाभ कमाया। पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था के लिए पूरे मेला क्षेत्र को ग्यारह जोन छत्तीस सेक्टर में बांटा गया था। भारी संख्या में वाहनों के तीर्थनगरी में पहुंचने पर यातायात व्यवस्था चरमराई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड।
कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर मंगलवार से ही तीर्थयात्रियों का हरिद्वार आने का क्रम शुरू हो गया था।
बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही हरकी पौड समेत अन्य गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की भीड$ नजर आ रही थी। जैसे—जैसे समय बीतता गया गंगा घाट श्रद्धालुआें से खचाखच भर गए। हरकी पौड$ी पर पुलिस प्रशासन स्नान करने वाले श्रद्धालुआें को गंगा में डुबकी लगाकर तत्काल गंगा से बाहर निकालने की अपील करता रहा। तीर्थयात्रियों ने गंगा स्नान कर मंदिरों में दान कर पुण्य का लाभ कमाया। श्रद्धालुआें की भीड$ को देखते हुए ललतारो पुल से भीमगोडा तक किसी भी तरह का वाहन का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंध था। अपर रोड-भीमगोडा रोड में पैदल चलने वाले श्रद्धालुआें की भीड$ इतनी थी एक दूसरे का आगे खिसकने का इंतजार करना पड$ रहा था। हरकी पौड$ी समेत अन्य गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुआें की भीड$ का नजारा भी कुछ इस तरह ही था की गंगा की धारा के साथ जनधारा नजर आ रही थी। पुलिस प्रशासन की आेर से भीड$ को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई। प्लानिंग भले ही कंट्रोल करने में सफल नजर आई पर बढ$ती वाहनों की संख्या ने यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाले श्रद्धालुआें को जाम में फंसकर लंबा इंतजार करना पड$ा। ऋषिकुल से पंतद्वीप पार्किंग राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से वाहनों की लंबी कतारों से पटा रहा। यातायात पुलिस कर्मियों को जाम को खुलवाने के लिए पसीना बहाना पड$ा मगर जाम से निजात नहीं मिल पाई। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पुलिस की आेर से निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए थे। पार्किंग स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग से एक ही लाइन पर सटे होने के कारण वाहनों को निकलने में काफी कठिनाई झेलनी पड$ी। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान ब्रह्ममुहूर्त से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। पुलिस प्रशासन का अनुमान है कि करीब 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुआें ने गंगा में स्नान किया। गंगा स्नान के लिए हरकी पौड$ी के अलावा उत्तरी हरिद्वार में बनाए गए गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुआें का सैलाब देखने को मिला।
