-पुलिस ने दर्ज किया चार के खिलाफ मुकदमा
हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में छात्र को गोली मारने वालों में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो युवकों को नामजद करते हुए चार खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर गिरफ्तारी को लगाया गया है। पुलिस की टीम पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग—अलग शहरों में दबिश दे रही है। हत्या करने के पीछे क्या मोटिव रहा होगा अरोपितों के पकड़े जाने पर पता चल पाएगा।
कनखल थाने में पुनीत चौधरी पुत्र पवन कुमार निवासी दयाल एन्कलेव जमालपुर ने तहरीर देकर अपने भाई सुमित चौधरी को गोली मार कर हत्या करने वाले दो युवकों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में जानकारी दी कि राधेश्याम व अन्य ने सूचना दी कि सुमित चौधरी की गोली लग गई है और गोली मारने वालों में सावन, कृष्णना व दो अन्य युवक शामिल थे। इलाज के दौरान अस्पताल में सुमित की मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय सोमवार की रात को सुमित चौधरी को अज्ञात हमलावरों ने पार्क में गोली मार दी थी। गंभीर अवस्था में दोस्त उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। हालत बिगडऩे पर दोस्त अस्पताल से फरार हो गए थे। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-
