-पिता ने दर्ज कराया पति समेत तीन पर केस
-पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला की उसके पति ने संपति के विवाद के चलते निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पूछताछ करनेे के बाद मृतका के परिजनों को सूचना दी। मृतका के पिता की आेर से पति, जेठ व भतीजे के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने फरार आरोपी पति को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका दो बेटों की मां थी। परिवार मूल रुप से बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला काफी समय से रानीपुर क्षेत्र में रह रहा था।
कोतवाली रानीपुर अंतर्गत सेक्टर-5 लेबर कालोनी निवासी घनश्याम ने रविवार की रात पत्नी मंजू से विवाद होने पर उसके साथ मारपीट की। सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर दिया। जिससे महिला लहूलुहान हो गयी। घटना के समय घर पर कोई नहंीं था। पत्नी को तड़पता छोड़ कर फरार हो गया। घटना के जानकारी लगने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर महिला को अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर बिजनौर से परिवार के लोग पहुंचे।
मृतका के पिता कलवा पुत्र बसंता निवासी सबलगढ थाना मण्डावली नजीबाबाद बिजनौर ने पुलिस में तहरीर देकर मृतका के पति घनश्याम, जेठ रोहिताश व भतीजे सौपिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में जानकारी दी कि उसने अपनी बेटी मंजू की शादी वर्ष 202 में घनश्याम पुत्र रतिराम निवासी जक्खाकी भफदौला नजीबाबाद बिजनौर के साथ की थी। घनश्याम शराब पीने का आदी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। शादी के बाद प्रियांशु व हर्षित बेटे हैं। बिजनौर की संपति बेचकर रोशनाबाद सिडकुल में प्लाट खरीद लिया। प्लाट मंजू के नाम था। इसी बात को लेकर मंजू का पति, जेठ व भतीजा उससे लड़ते व मारपीट भी करते थे। घनश्याम सिडकुल स्थित फैक्टरी में काम करता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार पति की तलाश में दबिश दी। आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश करेगी।
