हरिद्वार।
हरिद्वार आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताआें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताआें की पुलिस से तीखी नोंक झोंक भी हुई। जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरकी पैड$ी के आसपास के बाजारों में व्यापारियों से मुलाकात करने पहुंचे थे।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का विरोध करते हुए गौ बैक, कारिडोर पर जवाब दो, जीएसटी की लूट का हिसाब दो के नारे लगाते हुए हरिद्वार मंडी चौक से हरकी पैड$ी की तरफ कूच करने लगे। अचानक हुए विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने कार्यकर्ताआें को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताआें में तीखी नोंकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले गयी।
इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि धामी सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही है और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक धामी सरकार पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच नहीं कराती, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री धामी जीएसटी छूट के नाम कर हरिद्वार की जनता को गुमराह करने आ गए। लेकिन भाजपा सरकारों द्वारा 2१७ से अब तक जीएसटी के नाम पर देश की गरीब जनता से 127 लाख करोड$ की लूट की गई, उसका जवाब और हिसाब कौन देगा। इतना ही उन्होंने कहा कि करिडोर पर भी सीएम को हरिद्वार के व्यापारियों को जवाब देना होगा। पूर्व पार्षद राजीव भार्गव,मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था धवस्त हो गई है। गिरफ्तारी देने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना,महानगर अध्यक्ष तुषार कपिल,पार्षद हिमांशु गुप्ता,सोहित सेठी, पार्षद विवेक भूषण विक्की व पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ,युवा नेता अजय गिरी, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर,यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी, अनंत पाण्डेय, मोहित गर्ग, मोहित अरोड$ा, सत्यम शर्मा, राधेश्याम राठौड$, गौरव गोस्वामी, विपुल गोस्वामी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।
