अन्य 02 बदमाशों को यूपी पुलिस मुठभेड के बाद कर चुकी है गिरफ्तार
पुलिस टीम ने लूटी गई पीली धातु के कुंडल किए बरामद
बाइक सवार बदमाशों में नहर पटरी पर बनाया था दंपत्ति को अपना शिकार
’आरोपी मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में भी लूट की घटनाआें को दे चुके हैं अंजाम’
बहादराबाद।
शब्बू निवासी कलियर ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विगत 17 सितंबर की शाम करीब 060 बजे मोटर साइकिल से अपनी पत्नी व बच्चो के साथ नहर पटरी होते हुए कलियर से ज्वालापुर जाते वक्त नहर पटरी पर रानीपुर झाल से पहले अपाची मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने मोटर साइकिल रुकवाकर पत्नी के कान की बालियां लूट ली और फरार हो गये। शिकायत पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया।
खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम को दौराने विवेचना जानकारी मिली कि इन बदमाशों ने मुज्जफरनगर व सहारनपुर में भी लूट की घटनाआें को अंजाम दिया है। तथा 23 सितम्बर 2२५ की रात घटना में शामिल 02 बदमाशों अंकुर और लाखन उर्फ लक्खा को थाना चरथावल मुज्जफरनगर उप्र पुलिस ने इनकाउंटर में पकड$ा जो गोली लगने से घायल हो गए थे।
दोनों बदमाशों से रानीपुर झाल में हुई लूट से सम्बंधित पीली घातु के टाप्स बरामद हुए तथा अन्य जानकारी मिली। जिस आधार पर पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर इनके साथी विनोद को 24सितम्ब की रात ग्राम चौली भगवानपुर हरिद्वार से दबोच उसके कब्जे से लूटी गयी पीली घातु की 01 जोडी बाली बरामद की।
