-गणपति विसर्जन में फायरिंग व मारपीट कर फैलाई थी दहशत
हरिद्वार।
कोतवाली नगर क्षेत्र में बैंगन गैंग के नाम से दहशत फैलाने वाले गिरोह फरार चल रहे आधा दर्जन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। गणपति विसर्जन कार्यक्रम में गैंग ने पहुंच कर कुछ युवकों के साथ मारपीट व फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। गैंग इससे पूर्व भी सार्वजनिक कार्यक्रम में मारपीट कर चुका है। आरोपितों से पूछताछ करने के बाद मेडिकल करवा कर कोर्ट मेें पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि 5 सितम्बर को गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धालुआें के साथ मारपीट व तमंचे से फायर प्रकरण में फरार चल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभिषेक मेहता पुत्र राम बदन निवासी दुर्गा नगर भूपतवाला ने गणेश विसर्जन महोत्सव के दौरान मारपीट व फायर करने के संबंइ में जतिन उर्फ सुजल, हेमंत, प्रभात उर्फ मोहीना, आयुष क्षेत्री, आकाश, अनिराज, अमन, आशीष व तुषार’ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटना में संबंध महत्वपूर्ण तथ्य मिले। हिल बाईपास फ्लाई आेवर के पास से फरार आरोपितों को गैंग के सरगना समेत गिरफ्तार किया गया। आयुश क्षेत्री से तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी बैंगन गैंग के सदस्य है। गिरोह के सरगना जतिन उर्फ सूचल को पहले ही पुलिस पर फायङ्क्षरग करने व रामलीला में मारपीट मामले में जेल जा चुका है। पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम आयुश क्षेत्री पुत्र गोपाल ङ्क्षसह निवासी गौसाई गली निकट होली चौक खडखडी. जतिन ऊर्फ सूजल पुत्र संजय चौहान निवासी पत्ते वाली गली. आकाश ऊ र्फ लंकेश पुत्र अशोक निवासी प्राईवेट गली खडखडी. आशीष पुत्र रामवीर निवासी रामगढ खडखड. तुषार रावत पुत्र विमल ङ्क्षसह निवासी नींबू का घेर नियर विष्णु घाट व हेमन्त पुत्र बाबू हल्दार निवासी पत्ते वाली गली खडखडी हरिद्वार बताया। पकड़े गए सभी आरोपितों की उम्र पच्चीस वर्ष से कम है। गैंग के सदस्यों में अन्य मामलों में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
