हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में गोदाम से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया। पूछताछ करने के बाद मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश किया। दुकान स्वामी ने एक सप्ताह पहले चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सिद्धार्थ वशिष्ठ पुत्र प्रदीप वशिष्ठ निवासी नीलखुदाना ने तहरीर देकर अपनी फर्म सिद्धार्थ ट्रेडर्स पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ला दलालान से सामान चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरी करने वाले की पहचान के प्रयास किए। संदिग्ध की पहचान को मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। चेकिंग के दौरान नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से एक संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम रईस उर्फ शोएब पुत्र उमरदराज निवासी ग्राम सराय निकट उमर मस्जिद ज्वालापुर बताया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया सामान बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी नशे करने का आदी है जो पूर्व में भी चोरी के मामले में पथरी से जेल जा चुका है।
