दो दिन पहले तीन स्थानों पर की थी हवाई फायरिंग
गैंग के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
दून की पलटन बाजार कोतवाली से भी हत्या के प्रयास मामले में चल रहा था वांछित
हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में दो दिन पहले अलग—अलग स्थानों पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पिल्ला गैंग के सरगना एलएलबी के छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध देहरादून में भी हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है उसके कब्जे से तमंचा दो जिंदा कारतूस में वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। गैंग के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया 15 सितम्बर को कुछ युवकों ने जगजीतपुर इलाके में जगह-जगह फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया। मनोज कुमार की तहरीर पर जान से मारने की नियत से दो फायर करने बाल बाल बचने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे मुकदमा दर्ज कराया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटनाक्रम में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश पर टीम गठित की गई। आसपास पूछताछ की गई तो सामने आया कि घटना पिल्ला गैंग के सदस्यों ने की है। जिनका लीडर संरक्षक भानु है। गैंग के सदस्यों को संरक्षण देकर जगह-जगह आपराधिक घटनाएं करता करवाता है और अपने व गैंग के सदस्यों की न्यायालय में पैरवी कर जमानत कराने का काम भी देखता है। गठित पुलिस टीम ने गैंग के ठिकानों पर लगातार दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को श्रीयंत्र पुल से होते हुए बैरागी कैम्प को जाने वाले रास्ते पर असलाह के साथ दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भानु भारद्वाज पुत्र अनिल कुमार निवासी भोगपुर लक्सर हरिद्वार बताया । उसने स्वीकार किया कि कुछ दिनों पहले पिल्ला गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर देहरादून में भी आसिफ उर्फ बाबा पर सहारनपुर चौक देहरादून पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। कनखल में लड़कों को भेज कर जगह-जगह गोली चलवाई थी। जिससे कि विपक्षियों में भय का माहौल पैदा हो जाए। आरोपी के पास से 15 सितंबर 2२५ को जगजीतपुर व कनखल क्षेत्र में की गई फायरिंग में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
