हरिद्वार।
अंतरराष्ट्रीय सुसाइड प्रिवेंशन दिवस के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है। गुरुकुल कांगड़ी विवि, कन्या गुरुकुल व एचईसी ग्रुप ऑफ इस्टिटयूटनस् में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस संगोष्ठी कर मनाया गया। जिसका आयोजन संस्थान के सामाजिक क्लब के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने तथा सहयोग एवं समर्थन की भावना को मजबूत करना रहा है।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा पीपीटी के माध्यम से आत्महत्या संबंधित पिछले कई वर्षो का डाटा दिखाया गया, साथ ही आत्महत्या के कारणों के साथ—साथ, निवारण के उपाय भी बताये गये। इस कार्यक्रम मे प्रश्नोत्तरी के आयोजन से छात्रों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि आत्महत्या से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों को कम करना होगा एवं इस कार्य के लिए हम सभी को एक साथ आना होगा। जिससे व्यक्तियों को सहारा एवं सकारात्मक ऊर्जा मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक क्लब की अध्यक्षा दीपशिखा बोहरा व उपाध्यक्ष दिपाली के द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों के साथ ऋतु, रश्मि, कुमारी प्रीत, नूपुर, सपना आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
वही इसी उपलक्ष्य में मनोविज्ञान विभाग, गुरुकुल कांगड$ी सम विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड द्वारा सुसाइड प्रीवेंशन डे का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर प्रो.श्यामलता जुयाल, फाइनेंस ऑफिसर प्रोफेसर राकेश कुमार, डा.अरुण कुमार, डा. दीपक सिंह, डा. नवीन पंत, डा. मनोज कुमार चौहान, डा. विक्रम सिंह, डा. अजीत सिंह तोमर एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
उधर कन्या गुरुकुल हरिद्वार में मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं ने डिवाइन लाइट स्कूल के छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और आत्महत्या के कारण व निवारण के संबंध मे जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक लक्ष्मीकांत, प्रभारी ड किरण परसी विभाग के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी व लगभग 20 छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा पारुल मलिक, दीपा साहू व हरिराम ने सहयोग दिया।
