हरिद्वार ।
तीर्थनगरी में पंजाब से आए जूनियर इंजीनियर ने होटल के कमरे में आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी में भेज दिया। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली नगर अंतर्गत भोलागिरि रोड स्थित होटल सिग्नेचर में बठिंडा पंजाब में तैनात जूनियर इंजीनियर मोहित कासनिया (24) पुत्र कैलाश निवासी नागौर राजस्थान ने कमरा लिया। कमरा लेने के बाद कुछ देर में कमरे से धुआं निकलते देख होटल कर्मचारियों ने दरवाजे को खोलनेे का प्रयास किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो युवक पूरी तरह जलकर दम तोड़ चुका था। कमरे की तलाशी ली गयी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सामान की तलाशी लेने के बाद परिजनों से संपर्क किया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मोहित के पिता राजस्थान में सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं और छोटा भाई एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह अपने सरकारी कार्यलय से कई दिन से लापता चल रहा था। परिजनों को सूचना दे दी गयी है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों का परिजनों के पहुंचने पर चलेगा।
