हरिद्वार।
कुली यूनियन द्वारा हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से चल रहीं, रिक्शा के संबंध मे एक ज्ञापन रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरिद्वार को दिया। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि कुलियों पर रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है और अपने बच्चों की फीस देना भी मुश्किल हो गया। इन सभी समस्या से रेलवे स्टेशन हरिद्वार के स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया।
कुली यूनियन के संरक्षक राजू मनोचा ने कहा की एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहे हैं और दूसरी तरफ रेलवे प्रशासन के द्वारा इतनी बड$ी समस्या पर गंभीरतापूर्वक कोई विचार नहीं हो रहा है, और इस प्रकार की हर धर्मिता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष किशन सिंह ने कहा कि आप हमारी इस समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार कर मंडल प्रबंधक मुरादाबाद को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराए। ज्ञापन देने वालो में सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, मोहर सिंह, मीणा छोटू, मीणा रिजवान, अहमद मौर्य, हुकम सिंह, राजकुमार मौर्य, शिवचरण, चंद्रशेखर, तेजपाल, दान सिंह मीणा, निजाम अहमद, कमरुद्दीन, हितेश कुमार, जयप्रकाश, उमर फारूक, राम मूरत, गुलजार अहमद, मोहम्मद अतीक कुली आदि मौजूद रहे।
