-एसपी जीआरपी ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक
हरिद्वार।
एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट ने पुलिस कार्यालय जीआरपी में अधीनस्थों की मासिक अपराध गोष्ठी ली गई। अपराध नियंत्रण के लिए रेलवे स्टेशनों के आसपास रहने वाले लोगों का आधार कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन कर सत्यापन करें लंबित विवेचना का जल्द निस्तारण करें। अपराध गोष्ठी से पूर्व कांवड़ मेला में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों व माह जुलाई में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि वर्तमान में भारी वर्षा के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अपने—अपने जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आपदा राहत उपकरणों की मांग समय से करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त भारी वर्षा के दृष्टिगत कार्मिकों को टू—व्हीलर से ड्यूटी जाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने के लिए सभी थाना शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया। रेलवे स्टेशन व रेलवे ट्रैक के आस—पास रहने वाले भिखारी एवं बस्ती बनाकर रहने वालों से आधार कार्ड प्राप्त कर क्यूआर स्कैनर कोड से सत्यापन की कार्यवाही करें। रेलवे स्टेशनों पर अकारण घूमने वालों की चेकिंग करने को निर्देशित किया गया। वर्ष 2२0 से वर्ष 2२५ तक अज्ञात शव महिला के शिनाख्त के सम्बन्ध में आरपीएफ, जनपदीय पुलिस एवं सीमावर्ती जीआरपी से समन्वय स्थापित कर अभियान चलाकर शिनाख्त के हरसंभव प्रयास किये जाने को सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य पोर्टलों को थाना कार्यालय स्तर पर प्रतिदिवस लॉगइन करने को निर्देशित किया। गोष्ठी में थाना प्रभारी जीआरपी देहरादून, हरिद्वार, लक्सर व समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
