हरिद्वार।
आमजन के साथ—साथ पुलिस परिवार के हितैषी एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल एक नई सौगात लेकर आए हैं। पुलिस लाइन में वी—गार्ड कंपनी के आपसी सहयोग से एक हाईटेक लाइब्रेरी की शुरुआत हेतु सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर लाइब्रेरी की नीव रखने हेतु चिन्हित भूमि का पूजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि यह एक बेहतर प्रयास है। इसका लाभ पुलिस परिजनों के साथ—साथ आमजन को भी मिलेगा। उक्त अवसर पर एसपी क्राइम / ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, एएसपी सदर जितेंद्र चौधरी व वी—गार्ड कंपनी के अधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
