-लापरवाह विवेचकों को लगायी फटकार
हरिद्वार।
देवभूमि नशा मुक्त अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एनडीपीएस एक्ट में नशीली दवाइयों से संबंधित लंबित अभियोगों व वांछित अभियुक्तों के संबंध में विवेक वार समीक्षा लेते हुए लापरवाही विवेचकों को फटकार लगाते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ नशा तस्करों को पकड$ना ही नहीं होना चाहिए बल्कि नशा उसके द्वारा नशा कहाँ से लाया गया किसको सप्लाई किया गया उसकी जड$ तक पहुँच कर तहकीकात करें। नशा विरोधी टीम सभी थानों से समन्वय बनाकर नशे के खिलाफ कठोर रणनीति बनाकर नशा कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। अभ्यस्त अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोलने व नशे का कारोबार कर बनाई संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई पर जोर देने के लिए निर्देशित किया गया। नशा का धंधा कर अर्जित क गयी संपत्ति का विवरण एकत्र कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं। समाज में आने वाली युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर करने के थाने वार काउंसलिंग की जाए। थाने वार क्षेत्र में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती नशेडियों की डिटेल लेकर नशा बेचने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, कोतवाली व थाना प्रभारी उपस्थित थे।
