हरिद्वार।
बृहस्पतिवार सवेरे और दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन जलभराव के चलते दिक्कतों का सामना भी करना पड। खासतौर पर जलभराव के लिए विख्यात हो चुके भगत सिंह चौक और समीप ही रेल पुलिया के नीचे बरसाती पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड$ी। भेल और ज्वालापुर की और जाने वाले लोगों को पुराना रानीपुर मोड$ होते हुए लंबा चक्कर काटना पड$ा। भगत सिंह चौक के अलावा बिल्केश्वर मंदिर मार्ग पर रेल पुलिया के नीचे बरसाती पानी के साथ सिल्ट आने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड$ी। उत्तरी हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल में भी कई स्थानों पर हुए जलभराव से लोग परेशान हुए। जब भी तेज बारिश होती है जलभराव की स्थिति बन जाती है।
