-जहरीली शराब बेचने में बरेली से जा चुका है जेल
हरिद्वार।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पांच मोबाइल फोन बरामद किए। जहरीली शराब बेचने में बरेली से जेल जा चुका है। मोबाइल चोरी मामले में लखनऊ से जेल जा चुका है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब सवा लाख रुपए है। मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
जीआरपी पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने रेलवे स्टेशन में होने वाली घटनाओं से गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हंैं। सावन का महीना होने के कारण विगत कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने पर भीड$ का फायदा उठाते हुए मोबाइल चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा था। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह व एसओजी जीआरपी की संयुक्त टीम को मोबाइल चोरी करने वालों की धरपकड़ के लिए लगाया गया। टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर संदिग्धों की पहचान की गयी। परिसर में गश्त के दौरान संदिग्ध को दबोच लिया। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी किए गए अलग—अलग कंपनियों के पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। पकड़ा गया अर्जुन पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम केरा ब्लाक थाना सदर कैंट बरेली उत्तर प्रदेश वर्ष 220 में जहरीली शराब बेचने के जुर्म में बरेली उत्तर प्रदेश से जेल गया था। रेलवे स्टेशनों में चोरी करने के कारण जीआरपी चारबाग लखनऊ से भी चोरी के मामलों में जेल गया था। अभी कुछ ही समय पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। इतना शातिर है कि मौका मिलते ही यात्रियों का मोबाइल चोरी कर लेता है। थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन के स्वामियों से संपर्क कर मोबाइल मिलने की जानकारी दी जाएगी। मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
