-पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में टप्पेबाजों ने एटीएम कार्ड बदल कर बैंक खाते से पच्चीस हजार रुपए नकद व छब्बीस हजार की खरीददारी की गयी। रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर धोखाधड़ी करने वालों की पहचान की जा रही है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि ललिता पत्नी गंगा प्रसाद निवासी सुभाष नगर निकट शिव मन्दिर ज्वालापुर ने तहरीर देकर एटीएम कार्ड बदल कर धोखाधड़ी से उसके बैंक खाते से इक्कावन हजार की रकम निकालने वाले दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में जानकारी दी कि उसने अपने बेटे उज्जलव व भतीजी खुशी को पीएनबी बैंक शाखा पीठ बाजार के खाता के एटीएम से बाजार में रकम निकालने के लिए भेजा। भतीजी ने बताया कि जब उज्जवल सामान ले रहा था तो वह पीठ बाजार पीएनबी के एटीएम पर पैसे निकालने गयी तो पैसे नही निकल रहे थे। उसके पास दो अन्य लड$के खडे$ थे जिन्होने उसके हाथ से एटीएम लेकर पैसे निकालने को कहा उसी दौरान उन दोनों लड$क़ो ने धोखाधड$ी पूर्वक मेरी भजीती से मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया। दूसरे दिन एटीएम से पच्ची हजार रुपये एटीएम से व 26,89८ रुपये की खरीददारी की गयी है। इस प्रकार मेरे खाते से कुल 5१८९8 रुपये दोनो अज्ञात लडकों निकाले। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
