-अलकनंदा तिराहे सहित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर जवानों से जाना जारी यात्रा का हाल
हरिद्वार।
बदलते मौसम और भारी बारिश के बीच डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को शहर क्षेत्र एवं कांवड$ यात्रा मार्ग के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान एसएसपी डोबाल द्वारा बरसात में ड्यूटी कर रहे जवानों से बरसाती, छाते आदि की उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ ही जारी कांवड$ यात्रा के सकारात्मक पक्ष एवं पेश आ रही परेशानियों के बारे में जाना। काफिले के अलकनंदा तिराहे पर रुकने पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा वहां से गुजर रहे कांवड$ यात्रियों को फल, पानी, शीतल पेय, बिस्किट एवं ग्लूकोज इत्यादि सामग्री वितरित कर मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी।
