बहादराबाद।
गत रात्रि कांवड़ियों द्वारा की गई तोड$फोड$ के आरोपियों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो गत दिवस क्रिस्टल वर्ल्ड के पास एक बरेजा कार कावड़ियों से साइड लग गई इसके उपरांत कांवड़ियों ने लाठी डंडे में धारदार हथियार से गाड़ी चालक पर वार किया। जिससे चालक जान बचाकर वहां से भाग निकला तथा उसकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को शांत कराया तथा कार चालक को अस्पताल भिजवाया। कार चालक मुकेश निवासी शामली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तथा वीडियो वायरल के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जिसमें आशु कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार निवासी ननौता थाना ननौता तथा ऋतिक पुत्र संजय निवासी मौहल्ला मौहम्मद गिरी थाना गंगोह व रवि कुमार पुत्र आेम सिंह निवासी थाना गंगोह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
