
एडीजी अपराध व कानून व्यवस्था वी मुर्गेशन, एडीजी अभिसूचना एपीअंशुमान, आईजी यातायात एनएस नपच्याल आईजी गढवाल राजीव स्वरूप ने फोर्स को किया ब्रीफ
चप्पे-चप्पे पर रहेगी 11 ड्रोन कैमरों से नजर
हरिद्वार।
सावन कावड़ मेल को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद बहुउद्देशीय भवन में प्रदेश के आला पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर मेला ड्यूटी में आई फोर्स को ब्रीफिंग किया । संपूर्ण मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन 37 जोन व 134 सेक्टरों में बांटा। मेले की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण स्थानों की ग्यारह ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। एसपी सिटी को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था वे मुरुगेशन ने कहा कांवड़ मेला को हम सब को एक होकर सकुशल सम्पन कराना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। हमें आने वाले हर शिव भक्त का सम्मान करते हुए प्रत्येक चेलेंज को स्वीकार कर उन्हे सकुशल उनके गन्तव्य को प्रस्थान करवाना है। कांवड़ यात्रा एवं वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ के दृष्टिगत कांवड़ मेला को एक चैलेंज के रूप में लेकर पूर्ण मनोयोग से इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह को फैलने से रोकने व दुर्घटना होने पर बिना पल गंवाए अपने ऑफिसर्स को सूचना देकर उनके आने तक व्यवस्थाओं को सुचारू करने के प्रयास करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एपी अंशुमान ने समस्त पुलिस बल को मेले में असमाजिक तत्वों के प्रति बेहद सचेत रहकर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली संभावनाओं, डीजे में भड़काऊ गाने चलने अथवा सोशल मीडिया में अचानक किसी छोटी घटना को बड़ा रूप दे देने जैसी घटनाओं पर बेहद सतर्क दृष्टि रखते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के लिए सचेत किया गया। शांति व्यवस्था हेतु हमें स्थानीय लोगो से भी आपसी समन्वय बनाना है जिससे की किसी भी स्तर पर लॉइन आर्ड़र प्रभावित न हो ।
आईजी यातायात एनएस नपच्याल ने कहा गया कि भीड़ नियन्त्रण व यातायात व्यवस्था का प्रबन्धन हर छोटे एंव बडे मेलों में महत्वपूर्ण है यातायात की मॉनेटरिंग प्रत्येक दशा में 24 घण्टे की जाये तथा अन्य राज्यों से भी भीड का आंकलन लेते रहे जिससे की हम अपनी व्यवस्थाओं को बनाते रहेंगे।
आईजी राजीव स्वरूप द्वारा पूर्ववर्ती कांवड़ मेलों से जुड़े अपने गहरे अनुभव को साझा करते हुए उपस्थित पुलिस बल को आसपास की सभी घटनाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं ट्रैफिक प्लान को सुव्यवस्थित तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। सभी वाहन निर्धारित पार्किंगों में पार्क करवाये जाये किसी भी दशा में कोई भी वाहन सड़क किनारे पार्क नहीं होना चाहिए। हरकी पैड़ी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आवश्यक है सम्बन्धित जोनल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे।
डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि ड्यूटी स्थल के आसपास अन्य विभागों के साथ सही संयोजन बनाए रखने एवं आवश्यकता आपस में चर्चा कर निर्णय लिए जाने पर बल दिया। पुलिस प्रशासन एक कड़ी है हमें मिलकर कार्य करना है किसी भी स्तर पर कोई भी घटना घटित होती है तो हमें संयुक्त रुप से उस पर कार्य करना है जिससे की हम अपने लक्ष्य़ को प्राप्त कर सके हमारा लक्ष्य इस समय कांवड़ मेला को सकुशल सम्पन कराना है ।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मेले में नियुक्त समस्त फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि मानसून जारी है जिस कारण कांवड़ यात्रा काल में निरंतर वर्षा होने की संभावना है। सभी पुलिसकर्मी अपने साथ डण्डे के साथ ही टॉर्च व रेन कोर्ट भी रखें। कांवड़ यात्रा की लंबी और थकान भरी ड्यूटी के बीच भक्तिभाव को प्राथमिकता देते हुए आक्रोशित भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है। छोटी घटनाएं कई बार बड़ा रूप ले लेती हैं, इन्हे रोकने के लिए अपने अनुभव का सहारा लेने के साथ-साथ बेहिचक अपने ऑफिसर से भी समस्या के निराकरण के लिए मदद मांगे। एक बात सभी लोग ध्यान रखें की पूरे कांवड़ मेले के दौरान सभी लोग उच्च स्तर का धैर्य बनाए रखेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल अपने सेक्टर पुलिस ऑफिसर को देंगे । पूरे मेले की निगरानी 24 घण्टे कन्ट्रोल रुम के माध्यम की जाती रहेगी किसी भी प्रकार से कोई भी इनपुट मिलता है उसकी सूचना उच्चाधिकारी को अवश्य दें । इस मौके पर समस्त सुपर जोन जोन व सेक्टर के प्रभारी के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के जवान उपस्थित थे।
