haridwar- swawan kawad male main haridwar hari ki padi sa ganga gal barte kavadiya. photo sandeep sharma haridwar photo by sandeep phon-09837410381

हरिद्वार।
सावन कावड मेले में कावड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बाहर से आने वाले वाहनों के लिए यातायात प्लान में परिवर्तन किया है । तीर्थनगरी आने वाले वाहन निश्चित मार्ग से होते हुए निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे। कांवड़ियों की आमद को देखते हुए यातायात व्यवस्था समय-समय पर बदली जाएगी। भीड़ के दवाब वाले क्षेत्र में तीन जीरो जोन बनाए हैं।
ग्यारह जुलाई से सावन कावड मेले की शुरुआत हो जाएगी। मेले के शुरू होने के साथ ही तीर्थनगरी आने वाले वाहनों के लिए रूट व पार्किंग की व्यवस्था निश्चित की गई है । दिल्ली से आने वाले वहां मेरठ मुजफ्फरनगर मंगलौर से होते हुए हरिद्वार आएंगे। हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश सहारनपुर छुटमलपुर देहरादून से होते हुए हरिद्वार आएंगे। देहरादून, ऋषिकेश से नेपाली तिराहा, रायवाला से होते हुए हरिद्वार आएंगे। नैनीताल नजीबाबाद श्यामपुर से होते हुए हरिद्वार आयेंगे। दिल्ली मेरठ मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले वाहन डायवर्जन प्लान बड़े वाहन मंगलौर नगला इमरती सर्विस लेन लण्ढौरा लक्सर एसएम तिराहा बैरागी कैम्प पार्किंग मैं खड़े होंगे। हल्के वाहन भूराहेडी पुरकाजी बॉर्डर तुगलपुर लक्सर एसएम तिराहा बैरागी कैम्प पार्किंग खड़े होंगे।अत्यधिक दबाव होने पर रामपुर तिराहा देवबन्द कोल्की टोल प्लाजा बडकला मण्डावर अब्दुल कलाम चौक नगला ईमरती लक्सर एसएम तिराहा बैरागी कैम्प पार्किंग आएंगे। दिल्ली से देहरादून ऋषिकेश जाने वाले वाहन
रामपुर तिराहा देवबन्द छुटमलपुर देहरादून ऋषिकेश
बिझौली भगवानपुर बिहारीगढ देहरादून जाएंगे।यमुनानगर-सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले वाहन
भगवानपुर बिझौली नगला इमरती लक्सर एसएम तिराहा बैरागी कैम्प पार्किंग में आएंगे। मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहन चिडियापुर गौरीशकर पार्किंग एवं नीलधारा पार्किंग बनायी है।
देहरादून एंव ऋषिकेश से आने वाले वाहनों हेतु
नेपाली तिराहा सप्तऋषि तिराहा दूधाधारी फ्लाईओवर चमगादड टापू लालजीवाला में पार्क होंगे।
रोडवेज बसों के लिए यातायात व्यवस्था
देहरादून ऋषिकेश से हरिद्वार आने जाने वाली सभी रोडवेज बसें- नेपाली तिराहा रायावाला दूधाधारी तिराहा मोतीचूर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी।
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने जाने वाली रोडवेज सभी बसें-अपने निर्धारित रूट से ही संचालित की जायेंगी तथा ऋषिकुल मैदान में पार्क करायी जायेंगी।
बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, नैनीताल से हरिद्वार आने जाने वाली रोडवेज सभी बसें-अपने निर्धारित रूट से ही संचालित की जायेंगी तथा नीलधारा गौरीशंकर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी।
देहरादून ऋषिकेश हरिद्वार से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, नैनीताल आने व जाने वाली रोडवेज सभी बसें अपने निर्धारित रूट से ही संचालित करायी जायेंगी। 17 जुलाई तक रात्रि 12 से प्रातः 4 बजे तक में ही भारी वाहनों को प्रवेश किया जाएगा। 18 जुलाई से कावड़ मेला समाप्ति तक भारी वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। चण्डीचौक से वाल्मिकी चौक से शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा। शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा। भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा।
