हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में दिनदहाड$े सरेराह प्रेमिका की हत्या की वजह प्रेम प्रसंग के बीच में तीसरे की एंट्री बनी। सीतापुर के रहने वाले युगल के बीच करीब एक साल तक लिव इन रिलेशनशिप का रिश्ता रहा। पुलिस हत्यारे को 24 घण्टे में किया गिरफ तार।
सीतापुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली 2२ वर्षीय हंसिका यादव काम की तलाश में सिडकुल क्षेत्र में आई थी। वहीं उसकी मुलाकात हुसैनगंज सीतापुर निवासी प्रदीप से हुई। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद प्रेम प्रसंग हो गया। करीब एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक दोनों की जीवन में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हंसिका का किसी दूसरे युवक से मेलजोल बढ$ गया। इसी बात को लेकर दोनों के संबंधों में खटास आ गई। करीब एक महीने पहले अलग—अलग रहने लगे। हंसिका ने अपनी सहेली के साथ रहना शुरू कर दिया। प्रदीप हंसिका के भाई वरुण यादव के साथ हेतमपुर में रहने लगा। एक महीने से अलग—अलग रह रहे थे। प्रदीप ने हंसिका को फोन कर नवोदय नगर में मिलने के लिए बुलाया था। प्रदीप पहले से ही चाकू लेकर आया था दूसरे युवक के साथ नजदीकियां बर्दाश्त नहीं हो रही थी। बातों बातों में दोनों के बीच तीसरे के आने का टकराव इतना बढा कि प्रदीप ने आपा खोकर हंसिका की गला रेत कर हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग का इतना भयानक अंत होगा शायद ही कभी सोचा होगा। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भण्डारी ने बताया कि फरार आरोपी प्रदीप को पुलिस द्वारा क्षेत्र से ही दबोचा गया है वह पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था।
