निःसंतान दंपति का संतान को लेकर था विवाद
हरिद्वार ।
कनखल थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद खुद को फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली । घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पुलिस ने पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पर पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद माना जा रहा है । शादी के काफी समय बाद भी संतान न होने पर पति-पत्नी के बीच में विवाद बना रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कनखल थाना अंतर्गत जमालपुर कला स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में रहने वाले ऋषि कुमार ने अपनी पत्नी वर्षा की लाठी व सरियों से सिर पर वार का हत्या करने के बाद कपड़े सुखाने वाले लोहे के एंगल में फंदा बनाकर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह लगी। ऋषि कुमार की पत्नी ने सोमवार की देर रात अपनी किसी परिचित महिला से फोन पर बात कर कहीं चलने के लिए समय तय किया था। सुबह महिला ने वर्षा को कई बार फोन किया तो कोई जवाब न मिलने पर महिला उसके घर पहुंची घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। घर के पिछली तरफ महिला के पति को फांसी पर लटके हुए देखा ।महिला के हाथ पांव फूल गए आसपास के लोगों को जानकारी दी घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर का दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो महिला की लाश बैड पर लहूलुहान अवस्था में थी । सिर पर लाठी व सरियों से कई बार किए हुए थे। फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर घटनास्थल के महत्वपूर्ण स्थान के फिंगरप्रिंट लिए गए। सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने बताया ऋषि कुमार ई रिक्शा चलाता था आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने पर पता चला कि वर्षा से काफी समय पहले शादी होने के बाद भी संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पर विवाद बना रहता था । संभवत सोमवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ होगा पति ने सरिये में डंडों से हमला कर पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच में थी । शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिए हैं । मामले की जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरने वालों की मृत्यु के समय का अंतर आएगा। उसी से पता चलेगा दोनों घटनाओं के बीच में कितना अंतर था।
