हरिद्वार।
आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील हरिद्वार के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिनन विभागों से सम्बंधित 6३ शिकायतें दर्ज करवाई गई जिसमें 12 शिकायतों का मौके से निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित किया गया। मुख्यतः: पैमाइश, चकबंदी, अतिक्रमण, सौंदर्यीकरण, भूमि कटाव तथा कब्जा आदि से सम्बन्धित थीं।
आयोजित तहसील दिवस में चन्द्रपाल सिंह शिवालिक नगर में सड़क पार स्थित पार्क को भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर के नाम से घोषित कर सौंदर्यीकरण की मांग की गई। संजय कुमार निवासी फेरपुर में ग्राम फेरपुर तालाब की सरकारी भूमि पर किए गये कब्जे के संबंध में कार्यवाही की मांग की गई, देवेन्द्र सिंह निवासी खेडली ने अभिलेखों में नाम सही करवाने के सम्बंध में आवेदन किया, ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम फेरूपुर कु$ शिवानी ने ग्राम समाज की भूमि पर किए गये अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई, बिशेश्वर प्रसाद सोहलपुर सिकरोढा नदी से हो रहे भूमि कटाव को रोकने के लिए उचित प्रबंधन करने के सम्बंध में मांग किया, मो$ ताली भारतीय किसान यूनीयन भगतनपुर ने क्षेत्र में सड$को का निर्माण कराए जाने सम्बंधित शिकायत दर्ज की गई आदि समस्याए दर्ज करवाई गई। तहसील दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि जो भी शिकायतें दर्ज करवाई गई है उन शिकायतों को समयबद्धता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए है कि सम्बंधित शिकायत पर जो भी कार्यवाही एवं निराकरण किया गया है उसके सम्बंध में सम्बंधित आवेदनकर्त्ता से जिला कार्यालय को भी अवगत कराने के निर्देश दिए। तहसील दिवस के दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरआे अतुल प्रताप सिंह, बीडीआे मानस मित्तल, मुख्य क्रीड$ा अधिकारी श्बाली गुरूंग, एसएनए महेंद्र कुमार यादव, मुख्य षि अधिकारी गोपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सहित सम्बंधित अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।
