haridwar- haridwar main sawan kawad main hari ki padi par ganga jaal lane ka liya kawadiya ki beed photo sandeep sharma haridwar phon-09837410381
– हाइवे पर लगा बड़े वाहनों का लंबा जाम।
-शहर की हर बडी- छोटी गली में कावडियों का डेरा
हरिद्वार।
4 जुलाई से विधि विधान से शुरू हुआ कांवड मेला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब तक कांवड मेले में हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंचे 2 करोड 59 लाख 3 हजार कांवड़िए आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। गुरूवार को कांवड मेले के नौवें दिन हरिद्वार में रूडकी—दिल्ली हाइवे पर एक ओर से बड़े वाहनों का जाम लगा रहा। जबकि दूसरे साइड से छोटे वाहनों को कांवडिए निकाल रहे थे। जाम के चलते बड़े वाहनों में सवार होकर आए कांवड़ियों को घंटों जाम में फंसकर परेशानियां झेलनी पड़ी। गुरूवार को धर्मनगरी के हाइवे समेत गली मौहल्लों में कांवड़ियों की भीड$ उमड़ी रही। अब तक 2 करोड$ 59 लाख 3 हजार कांवड़िये आस्था की डुबकी लगाने के बाद गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। मेले में भीड$ बढ़ने के साथ—साथ पुलिस की परेशानी भी बढ़ने लगी। मेले के नौवें दिन हाइवे पर जाम के दौरान पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस की सभी व्यवस्थाएं धड़ाम हो गई। जिसके चलते हाइवे पर एक आेर बड$े वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। हाइवे के दूसरी ओर अधिकतर बिना साइलेंसर वाली बाइकों का शोर था। इस दौरान बड़े वाहनों के बीच बाइक सवार कांवड़िये फंसे रहे। काफी देर परेशान होने के बाद हाइवे पर फंसे कांवडियों ने अपनी मोटर साइकिलो को साथी कांवड़ियों की मदद से उठाकर हाइवे की दूसरी आेर रख दी। उधर, कई पार्किंग कांवड़ियों की सैकड़ों बाइकों से फुल हो गई थी। जाम के चलते पर्वतीय क्षेत्रों से रूडकी—दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। जाम के दौरान पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। कई स्थानों पर कांवड़ियों की पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। हाइवे पर अधिक भीड$ के कारण कई कांवड़ियों ने शहर से ही पैदल निकलना अधिक पसंद किया। हरियाणा से कांवड़ियों के साथ हरिद्वार पहुंचे वाहन चालक राम लाल ने बताया कि कांवड$ मेले की शुरूआत में पुलिस की आेर से बेहतर व्यवस्था बनाई गई थी, लेकिन मेले के अंतिम चरण के दौरान पुलिस की ओर् से की गई यातायात व्यवस्था फेल हो गई। जिसके चलते हाइवे के एक और कांवड़ियों को जाम का झाम झेलना पड$ा। दिल्ली संगम विहार से पहुंचे कांवडि$ए अमित कुमार ने बताया कि पुलिस चारों आेर से तैनात है, लेकिन हाइवे पर लगे जाम से पुलिस की व्यवस्था साफतौर पर दिख रही हैं।
