रवीना टंडन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसके बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से सामने आने लगे। रवीना टंडन और अक्षय कुमार के अफेयर का किस्सा ज्यादातर सिनेमाप्रेमियों को पता है। लोग यह भी जान चुके हैं कि दोनों की सगाई हुई थी और टूट गई। जब अक्षय रवीना टंडन के साथ थे तो उनका रेखा के साथ भी नाम जुड़ा था। दोनों के लिंकअप की इतनी अफवाहें उड़ रही थीं कि रवीना को इस मामले पर बोलना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि अक्षय का रेखा से कोई लेना-देना नहीं है। वह तो उनसे पीछा छुड़ाते हैं।
जब जुड़ा रेखा से नाम
रवीना टंडन और अक्षय कुमार 1994 में मोहरा में साथ काम करने के बाद रिलेशनशिप में थे। रवीना टंडन ने बताया था कि 1995 में दोनों डेटिंग कर रहे थे लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया था। वहीं 1996 में अक्षय कुमार का नाम रेखा के साथ भी जुड़ गया था। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान रवीना इस मामले पर बोली थीं।
1996 में रेखा और अक्षय की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी साथ आई थी। इसके बाद उनके अफेयर के चर्चे सुर्खियों में आ गए। उस वक्त रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया था, मुझे नहीं लगता कि अक्षय का कभी रेखा से कोई लेना-देना था। सच तो यह है कि वह उनसे भागते थे। अक्षय ने रेखा को सिर्फ फिल्म की वजह से बर्दाश्त किया था। एक ऐसा वक्त भी आया जब वह अक्षय के लिए अपने घर से लंच का डिब्बा लाना चाहती थीं। तब मुझे सख्ती से मना करना पड़ा। मुझे लगा कि कुछ ज्यादा हुआ जा रहा है।
