-मिलीभगत में होटल मैनेजर भी दबोचा
हरिद्वार(चन्द्रशेखर जोशी)।
कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शिवालिक नगर पी- कल्स्टर में स्थित एक होटल डी-ग्लास में 8-9 व्यक्ति बाहर से आकर जुआ खेल रहे है। तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर शिवालिक नगर स्थित होटल डी-ग्लास में छापेमारी की गयी ।
पुलिस टीम ने सूचना पर होटल डी-ग्लास के कमरा नंबर 201 में छापेमारी की कमरे में काफी संख्या में लोग जुआ खेल रहे थे पुलिस टीम को देखकर जुआ खेलने वालो के होश उड़ गए। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम मुनेन्द्र उर्फ बाबी पुत्र किरणपाल सिंह, आदेश त्यागी पुत्र दयाचंद त्यागी, सलमान पुत्र सब्बीर, दिनेश कुमार पुत्र जगपाल सिंह, समय सिंह पुत्र नियादर सिंह, अवधेश कुमार पुत्र दशरथ सिंह, तरूण कुमार पुत्र कैलाश चंद बिजय कुमार पुत्र गजेन्द्र पाल, कुलदीप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह बताए। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से 2 ताश की गड्डी व 2 लाख 19 हजार 700 रुपए नगदी की बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि उन्हे जुआ खिलाने के बदले होटल के मैनेजर से 20 हजार रुपये में सौदा हुआ था। जिसमें होटल मैनेजर को 20 हजार रूपये देने थे । पुलिस टीम ने होटल डी- ग्लास के मैनेजर सुरेश रावत पुत्र हुकम सिंह रावत को भी हिरासत में गया। सभी के विरूद्ध थाने पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं सभी मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।
