-हत्यारे की तलाश में पुलिस टीमों का गठन
-एसएसपी ने घटनास्थल का किया मौका मुआयना
हरिद्वार(चन्द्रशेखर जोशी)।
तीर्थनगरी को कलंकित करने वाली घटना ने सभी को झकझोर के रख दिया। चार दिन से लापता मासूम की हत्या कर लाश को रेलवे सुरंग में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रेमेंद्र सिंह डोबाल ने सहयोगी कर्मियों के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना कर फरार हत्यारे की तलाश में टीमों का गठन कर पकड़ने के लिए लगाया गया है ।शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए। मासूम के साथ दरिंदगी की घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि होगी । हत्यारा परिवार के साथ करीब चार माह से झोपड़ी डालकर रह रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया की नगर कोतवाली क्षेत्र की रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में झोपड़ी डालकर रहने वाले परिवार की चा वर्षीय बेटी को उनके पड़ोस में रहने वाला सूरज नाम का व्यक्ति कहीं ले गया है वह अक्सर सहारनपुर जाता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार सूरज की तलाश कर रही थी । शुक्रवार को मासूम की लाश परिजनों को रेलवे सुरंग के अंदर मिली । बच्ची का शव मिलने के बाद घटनास्थल का मौका मुआयना कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया ।
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा गया है। फरार आरोपी सूरज की तलाश में पुलिस टीमों का गठन कर लगाया गया है । मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता । पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी। रेलवे सुरंग में ले जाकर मासूम की हत्या करने के पीछे हत्यारे का मकसद गलत काम करना ही रहा होगा । फरार आरोपी नशे का आदी है रोडी बेलवाला क्षेत्र में पीड़ित परिवार के पास ही झोपड़ी डाल कर रहता था और कूड़ा बिनने का काम करता था । सिर पर बाल न होने की वजह से कभी-कभी बिग लगाकर रहता है। फरार आरोपी को सहारनपुर के अलावा अन्य शहरों में भी तलाश किया जा रहा है । रेलवे स्टेशन बस अड्डे समेत शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ।
