देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी राजीव भार्गव को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने प्रदेश प्रधान महासचिव पद की बागडोर सौंपी दी है।
इस अवसर पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी राजीव भार्गव एक कर्मठ और ऊर्जावान व्यक्ति है। इनके पार्टी में रहने से उत्तराखण्ड में लोजपा की नितियों और रितियों को जनता तक पहंुचाने में नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोजपा उत्तराखण्ड में राज्य गठन के मूल विचारा को धरातल पर उतारने के लिए संकल्परत है। लोजपा प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के लिए चलाए जा रहे सभी आन्दोलनों अपना खुला समर्थन देगी। इस अवसर पर लोजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि राज्य गठन से लेकर अब तक उत्तराखण्ड में सत्ता पर काबिज हुई कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने राज्य गठन की मूल अवधारणा को लगातार ठेस पहंुचाने का काम किया है। राज्य गठन के पच्चीस साल से उपर गुजर जाने के बाद भी प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से नही जोड़ा जा सका है। जिससे प्रदेशवासियांे में हताशा और निराशा का माहोल है। उन्होंने कहा कि लोजपा उत्तराखण्ड में प्रदेशवासियों के हित में काम करेगी।
