हरिद्वार।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा 14 दिसंबर की दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड रैली की तैयारियों को लेकर नेहरू युवा केन्द्र में बैठक आयोजित की गयी। इस मौके पर विधायक रवि बहादुर और प्रभारी वीरेंद्र रावत ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड रैली में हरिद्वार से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर रैली को एेतिहासिक बनाने का काम करेंगे। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि वोट चोरी के माध्यम से भाजपा और चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट कर रहे हैं जिसके विरोध में 14 दिसंबर को वोट चोर गद्दी छोड रैली से देश में बैठी हुई तानाशाह सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। राजबीर सिंह और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार इस देश के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट कर वोट चोरी कर रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस सड$क से संसद तक लड$ने का काम करेगी। महेश प्रताप राणा और मनोज सैनी ने कहा भाजपा सरकार में हर वर्ग त्रस्त है उसके बावजूद भाजपा विभिन्न राज्यों में वोट चोरी के माध्यम से सरकार बनाने का काम कर रही है जिसके खिलाफ दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड रैली में भारी संख्या में शामिल होकर इस असंवैधानिक सरकार को करारा जवाब देंगे। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाआे बेटी पढ$ाआे का नारा देकर सत्ता में आई। उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में महिला अपराध में पहले नंबर पर है जो कि शर्मनाक है। कहा कि बड$ी संख्या में महिलाएं रैली में शामिल होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और पूर्व अध्यक्ष आेपी चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही के विरोध में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड$ रैली को एेतिहासिक बनाने का काम करेंगे। अशोक शर्मा और पूर्व प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर देश की जनता को गुमराह कर रही है। वोट चोरी कर देश की जनता को ठगने का काम कर रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सोम त्यागी, विकास सिंह, ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण विक्की, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, मयंक सिंह, अकरम अंसारी, पूनम भगत, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव नलिनी दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस रचना शर्मा, सविता शर्मा, वीरेंद्र श्रमिक, संजय सैनी ,आरिफ, विशाल अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, सागर बेनिवाल, जतिन हाण्डा, हेमंत चंचल, विशाल प्रधान, शिवम गिरी, नमन अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, विभास मिश्रा, प्रहलाद सिंह चौहान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
