हरिद्वार।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में द डीपीएस सोसाइटी नई दिल्ली के तत्वाधान आयोजित तीन दिवसीय जोन—3 द इंटर डीपीएस बास्केटबॉल ब्याज आेपन टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। तीन दिन तक (15 से 17 अक्टूबर) चलने वाले इस टूर्नामेंट में दिल्ली पब्लिक स्कूलों की 15 टीमें क्रमश: डीपीएस आगरा, डीपीएस बरेली, डीपीएस बिजनौर, डीपीएस देहरादून, डीपीएस एल्डेको लखनऊ , डीपीएस हल्द्वानी, डीपीएस जानकीपुरम, डीपीएस झांसी, डीपीएस काशी, डीपीएस मेरठ, डीपीएस वाराणसी डीपीएस पीलीभीत, डीपीएस प्रयागराज डीपीएस रूड$की एवं डीपीएस रानीपुर के बालक वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन स्वागत गीत के साथ शुरू हुआ। प्रधानाचार्य डा. अनुपम जग्गा ने उपप्रधानाचार्य पङ्क्षवदर ङ्क्षसह एवं अनुपमा श्रीवास्तव सहित सभी अतिथियों के साथ आकाश में गुब्बारे छोड$ कर इस टूर्नामेंट के विधिवत शुरुआत की घोषणा की ।
डीपीएस रानीपुर टीम के कैप्टन अंश ने प्रतिभागी स्कूलों की टीमों के खिलाड़ियों कोचों एवं मैच रेफरी को खेल भावना की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर स्कूल बैंड ने सुन्दर धुनों की प्रस्तुति देकर सभी मन मोह लिया तथा दर्शक दीर्घा ने करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य डा. अनुपम जग्गा ने स्वागत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभा विद्यालय के बच्चों एवं कोच सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह खेल प्रतियोगिता खेल से अधिक खेल भावना को जागृत करने तथा उस अनुभव को महसूस करने एवं अपने आत्मबल को बढाने का एक मंच है, जो सभी को कुछ न कुछ सीखने का अवसर प्रदान करेगा। हम डीपीएस सोसाइटी का हाॢदक धन्यवाद करते है कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी हमें सौंपी हैं। हमें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि बास्केटबल प्रतियोगिता का यह आयोजन हम सभी के लिए सुखद एवं यादगार अनुभव रहेगा।
स्वागत मैच डीपीएस रानीपुर एवं डीपीएस बिजनौर के बीच हुआ। जिसमें डीपीएस रानीपुर ने 33 से 3 के कड़े मुकाबले में बिजनौर पर जीत दर्ज कर अगले चरण में जगह बनाई। दूसरे मैच में रूड$की ने 38—9 से मेरठ को हरा कर कर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।
