हरिद्वार।
अलग—अलग सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा। टक्कर मारने वाले वाहनों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली ज्वालापुर अंतर्गत हरिलोक तिराहे के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक घटनास्थल से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त सलामत खान निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर के रुप में हुई। युवक अपनी बहन के घर इब्राहिमपुर जा रहा था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
वहीं कनखल थाना अंतर्गत जमालपुर झंडा चौक निवासी विजय कुमार प्रजापति घर में अष्टमी पूजने के बाद स्कूटी से बाजार जा रहा था। गैस एजेंसी के पास पहुंचने पर तेज गति से आ रही दिल्ली नंबर की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक उछल कर सडक़ पर गिर गया उसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली चालक युवक के ऊपर से ्उतर गयी। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा। टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश की जा रही है।
