हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में किराए के मकान पर रहने वाली महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पातल मोर्चरी में भेजा। मृतका मूल रुप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह मानी जा रही है।
सिडकुल थाना अंतर्गत नेहरु कालोनी में किराए पर रहने वाली राखी (28) पत्नी धर्मवीर निवासी काठ मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ने सोमवार की सुबह के कमरे में फांसी लगा ली। महिला ने अपने ढाई साल के बच्चे को पति के साथ बाजार से चीज लाने के लिए भेजा। पति जब बाजार से लौटा तो राखी ने फांसी लगा ली। पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पूछताछ करने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सौंप दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
