हरिद्वार।
नगर क्षेत्र में फुटपाथ को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट कुश्ुम चौहान की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ की गयी बैठक।
नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सभी व्यापारियों से अपनी दुकाने के सामने फुटपाथ एवं नालियों के उपर रखे जा रहे सामान को स्वयं चार दिन के भीतर हटाने की अपील की गई। तय समय पर फुटपाथ को खाली एवं सामान न हटाए जाने पर फुटपाथ को प्रशासन द्वारा खाली कराते हुए सामान को किया जाएगा जब्बत। शहर से अतिक्रमण हटाने एवं अवैध रूप से संचालित हो रही रेड$ी ठेली निगरानी के लिए नगर मजिस्ट्रेट ने नगर निगम को दिए जेब्रा फोर्स तैनात करने के निर्देश।
नगर क्षेत्र में फुटपाथ,नाली एवं सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं यातायात को व्यवस्थित ढ$ग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने उपस्थित व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि आम जन मानस के लिए फुटपाथ पर चलने में कोई परेशानी न हो एवं यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सभी व्यापारियों से अपनी अपनी दुकानें के आगे फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर एवं सड़क किनारे रखे सामान को स्वयं हटाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए उन्होंने सभी व्यापारियों को चार दिन का समय दिया गया है कि चार दिन के भीतर स्वयं फुटपाथ एवं नालियों को खाली कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा की किसी भी व्यापारियों द्वारा चार दिन के भीतर सामान नहीं हटाया जाता है तो प्रशासन द्वारा फुटपाथ को खाली कराते हुए सामान को जब्त किया जाएगा, साथ ही अर्थ दण्ड भी वसूला जाएगा। उन्होंने सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि इसके लिए प्रशासन का फुटपाथ से सामान हटाने में सहयोग करें तथा इसकी सूचना सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी उपलब कराई जाए।
बैठक में व्यापारियों द्वारा यह भी संज्ञान में लिया गया है कि शहर में कई रेड़ी,ठेली बिना लाइसेंस के संचालित हो रही है तथा ठेली, रेडि$यों द्वार अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे जगह जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके लिए उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए है कि शहर में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे रेड$ी ठेली,फढ$ का सत्यापन कराते हुए साथ ही बिना अनुमति के चैराहों पर लगाए जा रहे रेड$ी,ठेली,फढ$ को हटाने एवं निगरानी के लिए जेब्रा फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में अवैा रूप से लगायी गयी होॢडग्स, बैनर को हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने शहर में लेगे केबल तारों को भी हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को नालियों की सफाई करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने सहायक अभियंता लोनिवि को भी निर्देशित किया है जिन नालियों के ऊ पर से स्लैब टुटा एवं क्षतिग्रस्त हुआ है उसका भी तत्परता से मरम्मत कार्य करने को कहा।
बैठक में उपस्थित व्यापार प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन को आश्वस्त किया गया है कि उनके द्वारा दुकान के आगे फुटपाथ एवं नालियों के ऊ पर सामान नही रखा जाएगा तथा उनके द्वारा प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
बैठक में सहायक अभियंता पीडब्लूडी गणेश जोशी, सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, इंस्पेक्टर हरिद्वार हाकम ङ्क्षसह, सहित व्यापार मण्डल से अनिल पुरी, नवनीत शर्मा, राजन कौशिक, मनोज ङ्क्षसगल, राम अरोड$ा, नरेन्द्र ग्रोवर, बलराम सेठ, मुकेश भार्गव, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
