-एसएसपी से शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग
हरिद्वार।
होटल में काम करने वाली तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने को पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सिपाही जनपद हरिद्वार में ट्रैफिक विभाग में तैनात हैं। पीड़िता को उम्मीद है कि शिकायत के बाद दोषी सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
देहरादून जनपद में रहने वाली महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर दुष्कर्म करने वाले सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी है। पीड़िता ने जानकारी दी कि वह तलाकशुदा है अपने दो बेटों के साथ किराए के मकान पर रह कर गुजर-बसर कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल में काम करती है। होटल में उसकी मुलाकात ट्रैफिक सिपाही से हुई। सिपाही ने उसका मोबाइल नंबर लेकर उससे मेल—जोल बढ़ा लिया। शादी का झांसा देकर साथ रहने की बात बोली और उसके दोनों बच्चों को भी अपनाने के झांसा दिया। पीडि़ता ने जानकारी दी कि उसके कमल दास कुटिया में अपने कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया तो उसने शादी के बाद संबंध बनाने की बात बोली। सिपाही ने सिंदूर से मांग भरकर शादी की रस्म पूरी होने की बात बोल कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद पता चला कि सिपाही पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले सिपाही के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है।
