हरिद्वार।
श्रीराम शर्मा आचार्य जन्मशताब्दी चिकित्सालय शांतिकुंज में गुुरुवार से दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय एवं मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन शांतिकुंज के व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, चिकित्सालय प्रभारी डा. मंजू चोपदार एवं मेदांता हास्पिटल से आए अतिथि चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने कहा कि यह शिविर जनमानस की सेवा हेतु एक सराहनीय पहल है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। डा. मंजू चोपदार ने बताया कि समय पर जांच और परामर्श अनेक बीमारियों की रोकथाम में सहायक सिद्ध होता है।
चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार पहले दिन 29 मरीजों का परीक्षण किया गया। डा. हिमांशु पुना, डा. रमेश कुमार झा, डा. गोपीवल्लभ पाटीदार सहित कई विशेषज्ञ डक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के प्रथम दिवस बीपी, शुगर, ईसीजी, पीएफटी, छाती की जांच एवं एक्स—रे जैसी विविध जांच सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं। आवश्यकतानुसार मरीजों के ब्लड टेस्ट, ईसीजी व अन्य परीक्षण भी कराये गये।
