हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने वाले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने तहरीर देकर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने वाले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में जानकारी दी कि उसके मकान के सामने रहने वाला राहुल पुत्र गौतम उसे अकेला देख कर कमरे में घुस गया और धमकाते हुए अश्लील हकरत करने लगा। शोर मचाने पर पडोसी व मेरा पति पहुंच गए। राहुल धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले की जांच शुरु कर दी है।
