हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े दंत चिकित्सक के घर का ताला तोडक़र लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चिकित्सक के घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी लगी। मामले की जानकारी पुलिस को लगने पर घटनास्थल पर पहुंच कर महत्वपूर्ण स्थानों से फिंगर प्रिंट लिए गए। चिकित्सक की तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
कनखल थाना अंतर्गत गणेशपुरम में रहने वाली दंत चिकित्सक सोनी सिंह दोपहर के समय घर पर ताला लगाकर अपनी मित्र के घर गई हुई। मित्र के घर से लौटी तो कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखा सामान अस्त—व्यस्त था। चोरी की सूचना मिलते हुए आसपास के लोग भी पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने कनखल पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। चोर घर में रखे लाखों के जेवरात व हजारों की नगदी ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर संदिग्धों की पहचान के प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े चोरी की घटना को पुलिस चुनौती के रुप में ले रही है।
