haridwar- mansa davi par bagdad hadsa main gaylo ka hospital main haal jante utterkand ka cm pusakar singh ghami . photo sandeep sharma haridwar phon-09837410381
हरिद्वार ।
मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड से श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के आश्रितों को दो—दो लाख व घायलों को पचास—पचास हजार रुपए की आॢथक सहायता देने की घोषणा की। तीर्थनगरी में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि घायलों को हर संभव इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम इलाज कर रही है। पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रियल जांच के बाद असलियत सामने आएगी। करंट फैलने की अफवाह फैलाकर दर्दनाक घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एसडीएम को जांच अधिकारी बनाया है। जांच करने के बाद पंद्रह दिन में रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
