हरिद्वार।
पुलिस ने अलग—अलग स्थानों पर मारपीट करते तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ करने के बाद चेतावनी देते तीनों का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया। एक युवक अपनी पत्नी व परिजनों के साथ गाली—गलौच व मारपीट कर रहा था। दो युवक राहगीरों से अभद्रता कर रहे थे।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सूचना मिली कि शिवालिक नगर में युवक अपनी पत्नी के साथ लडाई झगडा कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो शशिपाल पुत्र मान ङ्क्षसह निवासी ग्राम रोशनाबाद सिडकुल (हाल निवासी किरायेदार बी—26 शिवालिक नगर रानीपुर) अपनी पत्नी व परिजनों के साथ लडाई झगडा मारपीट व गाली गलौच पर उतारु था। मारपीट करने वाले युवक को काफी समझाया नही माना तो और उत्तेजित होकर गाली गलौज कर हुडदंग करने लगा। हिरासत में लेकर कोतवाली लाकर चेतावनी देने के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया।
वहीं कनखल थाना क्षेत्र में जमालपुर कला में कुछ युवक सरेआम हो हल्ला कर गाली गलौच कर उपद्रव मचा कर राहगीरों के साथ अभता कर रहे थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हुड़दंग कर रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर युवकों ने अपने नाम मुल्लू पुत्र जोगेन्द्र साहनी निवासी बैरागी कैम्प कनखल व गुलजार पुत्र हनीफ निवासी कब्रिस्थान जमालपुर कनखल बताया। दोनों को चेतावनी देते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया।
