हरिद्वार ।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में भेल के सोलर पावर प्लांट से कॉपर चोरी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया कॉपर बरामद किया । चोरी में शामिल तीन अन्य युवक फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपितों का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सेक्टर तीन स्थित भेल के सोलर पावर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड गोविंद पुत्र संजीव निवासी खेड़ी खुशनाम थाना झिंझाना मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सिक्योरिटी सोलर पावर प्लांट सेक्टर 3 भी ने जानकारी दी की कुछ लड़कों ने सोलर प्लांट की दीवार को तोड़कर प्लांट से कॉपर की वायर चोरी कर ली है। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर चोरी कर तार लेकर जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।। पूछताछ पर आरोपी अमन कपूर व सैन्की ने बताया कि अपने साथियो राहुल निवासी कडछ ज्वालापुर रवि थापा निवासी कडच्छ मौहल्ला कोतवाली ज्वालापुर व अन्य साथी के साथ मिलकर सेक्टर-3 बीएचईएल स्थित सोलर प्लान्ट से रात्रि में कॉपर वायर चोरी किया था। अमन कपूर पुत्र विजेन्द्र निवासी राजनगर ज्वालापुर व सेन्की पुत्र उमेश निवासी विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।
