हरिद्वार।
मां गंगा की मर्यादा को दरकिनार कर घाट पर बैठकर शराब पीने वाले युवकों के विरुद्ध पुलिस ने अपरेशन लगाम के तहत छापेमारी कर अलग-अलग स्थानों से दस युवकों को शराब पीते पकड। सभी का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत प्रभारी चौकी हरकी पौड़ी के नेतृत्व में पुलिस ने मां गंगा जी के पवित्र घाट पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 1 युवकों को अलग—अलग स्थान से दबोचा। सभी आरोपियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया गया। भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। पकड गए युवकों में चेतन पुत्र वीरेंद्र व दीपांशु निवासीगण लाल कुआं बादलपुर जिला गाजियाबाद, अक्षय कुमार पुत्र आजाद, सन्नी पुत्र मुकेश, अंकित कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासीगण मुंडभर थाना भोरा कला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, सनी पुत्र मुकेश निवासी हडली भोरा कला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, राहुल पुत्र मुंगेर, रामू पुत्र शक्ति निवासीगण ब्रह्मपुरी हरिद्वार, परविंदर पुत्र रूपराम निवासी पीतपुर लक्सर हरिद्वार, शुभम पुत्र गोनर निवासी शिवलोक कलोनी रानीपुर हरिद्वार व विकास पुत्र निरपाल निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
