हरिद्वार।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेनानायक तृप्ति भट्ट द्वारा वाहिनी परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी को पौधारोपण करने प्रेरित भी किया व पर्यावरणके प्रति संरक्षण के लिए जागरूक भी किया। साथ ही सभी से पर्यावरण को साफ बनाए रखने की अपील की।
गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस 40 वी वाहिनी पीएसी में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान वाहिनी की सेनानायक तृप्ती भट्ट ने पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करने व पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित करते हुए परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर वाहिनी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधा रोपण कार्यक्रम में सहभागिता की और स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण की दिशा में एक मजबूत संकल्प लिया और परिसर में फालदार एवं छायादार पौधे लगाए। इस मौक़े पर सेनानायक तृप्ती भट्ट ने कहा कि हमारा संकल्प केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि पेड़ों को बचाना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस पवित्र कार्य में सहभागी बनना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए।
