लक्सर।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या सुमित्रा दहिया ने लक्सर पहुंचकर राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल व मास्क वितरित किए।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या सुमित्रा दहिया अपनी अन्य पार्टी नेत्रियों संग शनिवार को लक्सर में भ्रमण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उनके द्वारा 26 से 27 मई तक 2 दिवसीय उत्तराखंड महिला मोर्चा प्रवास कार्यक्रम के तहत राज्य पोषित सरकारी अस्पतालों और विद्यालयों में जारी अपने इस भ्रमण कार्यक्रम को अंजाम दिया गया।
इस दौरान लक्सर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रेनू शर्मा सहित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अम्बरीष गर्ग और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सविता पंवार के अलावा कईं अन्य भाजपा नेत्री भी मौके पर मौजूद रही। इस दौरान चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल और मास्क वितरण कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या सुमित्रा दहिया ने पिछली 7 वर्षों की सरकार की अपेक्षा भाजपा की मौजूदा 9 वर्षीय सरकार का कार्यकाल बेहतर बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उनके द्वारा स्वस्थ भारत और स्वच्छ भारत मिशन को लगातार जागरूकता के साथ जमीन पर सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए वचनबद्ध है।
