भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों की वजह से कम बल्कि अपने अंदाज की वजह से ज्यादा मशहूर हैं। दरअसल, वे अपनी गायकी में भोजपुरी भाषा का भरपूर उपयोग करते हैं, जिसकी वजह से लाेगों को उनका गाना बेहद पसंद आता है। यही कारण है कि बीते साल अभिनेता के तीन गानें टॉप ट्रेंडिंग में बने रहे। लेकिन, क्या आपको पता है खेसारी लाल यादव इतने बड़े स्टार बनने के बावजूद एक शख्स से बहुत डरते हैं? नहीं, नहीं ये शख्स उनके माता-पिता नहीं हैं बल्कि कोई और है। आइए आपको बताते हैं…
खेसारी लाल यादव ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह आज भी एक शख्स से खौफ खाते हैं। यह दहशत किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर की नहीं है बल्कि उनकी पत्नी की है। जी हां, अभिनेता अपनी पत्नी चंदा देवी से बहुत डरते हैं। बिग बॉस 13 में जब खेसारी लाल यादव आए थे तभी उन्होंने इस बात को पब्लिक किया था।
दरअसल, एक दिन पंजाब की सुपरस्टार हिमांशी खुराना खेसारी लाल यादव के साथ मस्ती कर रही थीं। तब खेसारी लाल यादव ने सबके सामने कहा था कि ‘यदि मैं शादीशुदा नहीं होता तो मैं आपके साथ मस्ती करता। लेकिन अभी नहीं कर सकता हूं। आपका पता नहीं है कि मेरी पत्नी कितने टाइट दिमाग की है।’ इसके बाद वह कैमरे के सामने जा-जाकर माफी मांगने लगे। उनकी इन्हीं हरकतों की वजह से साफ समझ आ गया था कि वह अपनी पत्नी से बहुत डरते हैं। बता दें, खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। वे अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। दिलचस्प बात ये है कि खेसारी लाल यादव कई बार यह मान चुके हैं कि उनकी पत्नी चंदा देवी उनका लकी चार्म हैं। वह कहते हैं कि जब से उनकी शादी हुई है तभी से उनकी किस्मत बदल गई।
