हरिद्वार।
पृथ्वी दिवस पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के पांच राज्यों से चयनित पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान देने के लिए पिथौरागढ$ से पद्मश्री पर्यावरणविद् बसंती देवी सहित, पांच वीर नारियों को अर्थ स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय रुड$की तथा ट्री ट्रस्ट आफ इंडिया द्वारा किया गया था।
समारोह में राजस्थान से भंवरी विश्नोई, महाराष्ट्र से नीता लांडे, दिल्ली से मोहनजीत कौर, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मी त्यागी तथा उत्तराखंड से पदमश्री बसंती देवी को सम्मान प्रदान किया गया। इन सभी को सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह, शाल तथा तुलसी के पौधे द्वारा सम्मानित किया गया। पद्मश्री प्राप्त पर्यावरणविद पिथौरागढ$ उत्तराखंड की बसंती देवी ने सरकार से गांव की सड$कों का सुधार करने और उत्तराखंड में पूर्ण नशा बंदी लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि उत्तराखंड देव भूमि है यहां पर नशे का कारोबार नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में सिडकुल इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, जगदीश लाल पाहवा, अजय जैन आदि ने भी विचार रखे।
