हरिद्वार।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन आफ हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित छठी जिला सीनियर क्रिकेट लीग का फाइनल किशोरी लाल क्रिकेट एकेडमी कनखल व हरिद्वार क्रिकेट क्लब जमालपुर के मध्य प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी के ग्राउंड पर खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए किशोरी लाल क्रिकेट एकेडमी ने 4 विकेट के नुकसान पर 34३ रन बनाए। टीम की तरफ से लवलीत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 135 व राजेश ने 1७ रन नाबाद व शहंशाह आलम ने 34 रनों का योगदान दिया। हरिद्वार क्रिकेट क्लब की तरफ से विशाल सैनी ने दो व नवीन सिंह ने एक विकेट लिया। निर्धारित 5 आेवरों में जीत के लिए 34४ रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 38.1 आेवरों में 2१ रन पर आउट होकर कर 14२ रन से फाइनल मैच हार गई। टीम की तरफ से अभिषेक नेगी 5५, अभिषेक ठाकुर 4२ व मोक्ष ने 23 रन का उल्लेखनीय योगदान दिया। किशोरी लाल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शहंशाह आलम व लवलीत ने 3—3 व आयुष ने 2 विकेट लिए। फाइनल मैच में अंपायरिंग राहुल गुप्ता व योगेश ने व स्कोरर की भूमिका स्वतंत्र कुमार ने निभाई। देवेंद्र ब्रह्म व कुलदीप सिंह असवाल ने कमेंट्री की। मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला व संरक्षक पीसी वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रफी व पुरस्कार प्रदान किए। मैन अफ द मैच व मैन अफ द सीरीज का पुरस्कार लवलीत को तथा बेस्ट बलर का पुरस्कार नवीन कुमार को प्रदान किया गया। सीएयू के कांउसलर संतोष कुमार गैरोला, फाउंडर मेंबर पीसी कोठारी, राजीव दत्ता, अजय पांडे, डीसीए देहरादून के सचिव विजय प्रताप मल्लाह, डा.जितेंद्र सचान, डीसीए पौड$ी के सचिव मनोज नौटियाल ने भी खिलाडि$यों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विकास गोयल, ललित सचदेवा, रचित कुमार, अनिल खुराना, अब्जर्वर चंद्र मोहन बड$थ्वाल, अंकित भाटी व धनपाल खरोला, धर्मवीर सिंह संजीव चौधरी, अनूप सिंह, तरित श्रीकुंज, फैजल रिजवी, पंकज शर्मा, रोशन कुमार, कुलदीप सिंह अस्वाल देवेंद्र ब्रह्म, गुलाब सिंह, मयंक धनाई, जावेद नदीम आदि उपस्थित रहे।
