हरिद्वार।
सामाजवादी पार्टी के अन्य पिछड$ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह द्वारा एक दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे दूर दराज से आने वाले पहलवानों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके क्षेत्र के बड$े बच्चों, बुजुर्गो, व युवाआें को प्रोत्साहित किया। लक्सर के ढाढेरी क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि आजकल के युवा बहुत ही सेंसटिव होते जा रहा है जिससे वह छोटी छोटी बातों को लेकर बहुत ज्यादा डिप्रेशन में चले जाते है जो बहुत ही चिंताजनक है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित हुई इस दंगल प्रतियोगिता के माध्यम से हम सभी युवाआें को यह संदेश देना चाहते है कि देश के नौजवानों को अपनी देश की मिट्टी से जुड$े रहना चाहिए। अर्थात खेल कूद के माध्यम से ही नौजवानों का विकास संभव है। इसलिए उन्हें मोबाइल कंप्यूटर के अलावा खेलों में प्रतिभाग करके अपनी सेहत बनानी चाहिए। जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे जिले में ऐसे खेलों व प्रतियोगिताआें का आयोजन कर युवाआें और नौजवानों को भारतीय खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनका शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास करने का काम करेगी। क्योंकि युवाआें के सर्वांगीण विकास का मुख्य खेल कुश्ती है। ग्राम ढाढेरी में अयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के संयोजक महिपाल सिंह ने बताया कि कुश्ती का आयोजन 2 दिन चलेगा। जिसमें बहुत दूर दूर से आए पहलवान प्रतिभाग करेगें और अपने हुनर व दांव पेंचो से सभी को अचंभित करेंगे। दंगल कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव समीर आलम, प्रदेश सचिव चौधरी बिजेंद्र सिंह, मिडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, ऋषिपाल, चन्द्र पहलवान, अरविन्द, पंकज, सौरभ, विशाल, राजकुमार, सोनू, अरविन्द, लाला लोतीराम, रणतेज, गजन, रोहित, पप्पू, संजय, सुमित, अजय, परविन्, नरेशपाल, बाबू, अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।
